केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में आज नहाय खाय के साथ लोक आस्था के पर्व चैती छठ की शुरुआत हो गई है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। इस पर्व पर महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैय्या की पूजा करती हैं। छठ पर्व 4 दिनों तक चलता है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है।