तजा खबर

शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का 94 वां संयुक्त शहादत दिवस समारोह का हुआ आयोजन

रफीगंज (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

रफीगंज प्रखण्ड के चरवाहा विद्यालय के समीप करमी मेला के परिसर में बुधवार को प्रभात क्लब करमा – करमी तिवारी बिगहा के बैनर तले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का 94 वां संयुक्त शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र सिंह व संचालन संजय श्याम ने किया। समारोह का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधी डा संजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी डॉ गुलाम शाहिद, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के शहीद वेदी पर और उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित से हुआ। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का संयुक्त 94 वां शहादत दिवस समारोह पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ये तीनों महान क्रांतिकारी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने बलिदान के लिए जाने जाते हैं। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की मित्रता और साथी क्रांतिकारी के रूप में उनकी भूमिका क्रांति के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। उनके बलिदान को भारत का हर बच्चा युगों-युगों तक याद रखेगा। इन तीनों क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। उनकी शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और उन्हें अमर बना दिया। सभा उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मौके पर शशिकांत महासचिव क्रांतिकारी यूनियन, रवींद्र सिंह पूर्व विधायक, रामेश्वर सिंह पूर्व राज्य मंत्री, सिद्धांत कुमार, सियाराम महतो, जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व जिला पार्षद नंदलाल यादव, योगेंद्र यादव, हरेंद्र कुमार, विजय वर्मा, जयनंदन शर्मा, सोनम कुशवाहा, शत्रुध्न यादव, कारु प्रसाद, डॉ एस पी बालेंदु, रामबली यादव ब्यास, भोला चौधरी, डी के यादव, डॉ बबलू यादव, पूर्व बिनोद प्रसाद, मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।