अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भाजपा के संडा मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को विधानपार्षद दिलीप सिंह ने औरंगाबाद पार्टी कार्यालय में नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, अनिता सिंह, टैगोर जी के अलावे सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधानपार्षद दिलीप

सिंह व उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष से पार्टी के संगठनात्मक विकास और पार्टी के उपलब्धियों का जन जन तक पहुंचाने का अपेक्षा की तथा केन्द्र और राज्य के एनडीए सरकार के उपलब्धियों को भी प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को एक बार फिर सत्ता में वापसी होगा। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं के प्रति अभार जताते हुए कहे कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ पार्टी ने मेरे उपर भरोसा जताया है उसपर मैं हमेशा खरा उतरुगां।