अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
22 मार्च को अनुग्रह नारायण भवन में बिहार दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम बिहार गीत से कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार के प्रगति



यात्रा-2025 के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियो एवं संबन्धित कर्मियों को उनके योगदान हेतु सम्मान दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बिहार की प्रगति का उल्लेख किया गया। साथ ही स्कूल के छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद कई सांस्कृतिक प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन उपेन्द्र पंडित, जिला पंचायती राज पादाधिकारी इफ्तेखार अहमद, वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शनी, मेराज जमील, श्वेता प्रियदर्शी, योजना पादाधिकारी अविनाश प्रकाश, कला संस्कृति पादाधिकारी कुमार पप्पू राज सहित अन्य पादाधिकारी उपस्थित थे।