औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कुटुम्बा विधायक राजेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी में भूचाल आया हुआ है। विधायक राजेश राम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विरोध दलित

समाज से आने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला में ही नहीं बल्कि प्रदेश में कहीं भी पार्टी को लाभ मिलने वाला नहीं है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार विरोध उनके कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से ही प्रारंभ हुआ है और जल्द ही कई कार्यकर्ता यहां तक कि दलित समुदाय से भी आने वाले कार्यकर्ता पार्टी से बाय -बाय करते हुए पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।