अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन के प्रांगण में 21मार्च को आयोजित कृषी सह प्रदर्शनी मेला महज खानापूर्ति बन कर रह गया। जानकारी के अनुसार कृषि सह प्रदर्शनी मेला का जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को नहीं दिया गया था और नहीं प्रचार प्रसार कराया गया था। फलस्वरूप किसानो का उपस्थित नगण्य रहा और


पंडाल में लगे अधिकांश कुर्सियां खाली रहा। इस संबंध में कई किसानों ने बताया कि कुछ खास लोगों को जानकारी दी गई थी। किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कृषि सह प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया था लेकिन जब किसानों को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई और नहीं प्रचार प्रसार किया गया तो आयोजन महज खानापूर्ति बनकर रह गया यह कहना कोई गलत नहीं होगा। कई किसानों ने आरोप लगाया है कि कृषि सह प्रदर्शनी मेला के नाम पर लाखों रुपए का चुना विभागीय अधिकारियों द्वारा लगाया गया। यदि उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो सच्चाई प्रकाश में आएगा।