अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा विधायक राजेश राम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके गृह जिला औरंगाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्याप्त है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ ० अक्षय लाल पासवान ने नये प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राजेश राम को और पहले ही प्रदेश में बनाये जाना चाहिए था। लेकिन

देर सही कांग्रेस आलाकमान ने दुरुस्त फैसला लिया है और बिहार में अब कांग्रेस अपना स्वतंत्र भूमिका में रहेगा तथा सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने में राजेश राम का भूमिका अहम रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि लगभग तीन वर्षों से बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह थे और वे अभी तक प्रदेश कमिटी का गठन भी नहीं कर सके थे। मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शारदा शर्मा ने भी राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहे कि यदि कांग्रेस आलाकमान और पहले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाये रहता तो आज कांग्रेस का बिहार में तस्वीर कुछ और ही देखने को मिलता। डॉ ० शर्मा ने नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। वृत्ति भुनेश्वर पुस्तकालय के अध्यक्ष विकास भुनेश्वर ने भी राजेश राम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस का अब अच्छा दिन लौटने वाल है। उन्होंने राजेश राम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी।