तजा खबर

राजेश राम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर औरंगाबाद में हर्ष का माहौल

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कुटुम्बा विधायक राजेश कुमार राम जी को बनाये जानें से औरंगाबाद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जिलेवासियों में हर्ष का माहौल बन चुका है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह नें एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी । श्री सिंह नें आगे बताया कि राजेश कुमार राम एक कुशल

नेतृत्व कर्त्ता एवं एक कुशल संगठन शिल्पी हैं। इनके नेतृत्व में पुरे बिहार प्रदेश में कांग्रेस पुरी मजबुती के साथ उभरेगी । बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की माँग तेज हो चुकी थी। ऐसे में केन्द्रिय नेतृत्व ने बड़ी ही सुझबुझ से राजेश कुमार राम जी को बिहार कांग्रेंस नेतृत्व की बागडोर सौंपी है। इसके लिए श्री मति सोनिया गाँधी जी, मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका वाड्रा जी को हृदय से साधुबाद । बधाई देनें वालों में पूर्व राज्यपाल निखील कुमार, चुलबुल सिंह, राश बिहारी सिंह, राशीद अली खाँ, विजय शंकर पाण्डेय, रामपति राम सूर्यदेव यादव, रामाधार शर्मा, नीलम सिंह, संतन सिंह, सुजीत सिंह, राजेश्वर सिंह, बब्लु सिंह, अमरेश सिंह, रविन्द्र सिंह, संजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजय राम, जयराम दुवे, शैलेन्द्र दुवे, मिलिलेश दुबे, मदन प्र. सिंह, एहतेशाम अहमद, कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व औरंगाबाद नगर के पूर्व वार्ड पार्षद ब्यास राम शामिल थे।