पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुटुम्बा के विधायक राजेश राम को बनाया गया है। 18 मार्च ( मंगलवार ) को कांग्रेस आलाकमान ने देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए राजेश राम के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। इसके साथ ही निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ

अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष से छुट्टी मिल गई है। बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद को हटाने के लिए बिहार कांग्रेस में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही मुहिम चल रहा था। राजनैतिक गलियारे में चर्चा है कि राजेश राम को कांग्रेस आलाकमान ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाकर बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परंपरागत दलित वोटरों को साधने के लिए दलित समाज से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपा गया है। राजेश राम से जो उम्मीद कांग्रेस आलाकमान ने की है वह तो आने वाला वक्त बताएगा कि राजेश राम कांग्रेस के परंपरागत दलित वोट जो 1990 के बाद खिसक गया था उसे पुनः कांग्रेस के पक्ष में लाने में कितना सफल होते हैं। फिलहाल राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर औरंगाबाद में प्रसन्नता व्याप्त है।