तजा खबर

13 वर्षीय युवती का हत्या या दुर्घटना, मामले में पुलिस अपना काम कर रही है: थानाध्यक्ष , षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है: मनोज, दलित समझकर किया गया हत्या : मृतक का पिता


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


एक तरफ पुरे जिले में होली का त्यवहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था तो उसी वक्त औरंगाबाद नगर थाना के पास वार्ड नम्बर 29 में लोजपा नेता के पुत्र द्वारा एक 13वर्षीय दलित युवती कोमल कुमारी को फोर विक्ल से लोजपा ( आर ) नेता मनोज सिंह के पुत्र रंजय सिंह उर्फ

सनी द्वारा रौंद कर हत्या कर देने का प्राथमिकी नगर थाना में कांड संख्या 177/25दिनांक 15/3/205 को दर्ज कराया गया है। मृतक के पिता राजकुमार पासवान गांव बसडिहा थाना टंडवा द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष ने पुछे जाने पर बताये की मामले में तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है। पहला मनोज सिंह पिता स्व ० राजेश्वर सिंह,विनोद सिंह पिता स्व ०राजेशवर सिंह, रंजय उर्फ सनी। उन्होंने आगे बताये की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अपना काम कर रही है। मृतक के पिता राजकुमार पासवान के द्वारा जो आवेदन नगर थाना में द
दिया गया है उसके अनुसार लोजपा ( आर ) नेता मनोज सिंह के कहने पर घटना का अंजाम दिया गया है। आवेदन में उल्लेख है कि घटना फोर व्हीलर ( कार) जिसका नवम्बर BRO 2AV8744द्वारा किया गया है। जबकि लोजपा (आर ) नेता मनोज सिंह को कहना है कि घटना ट्रैक्टर से घटी है। घटना और हत्या करना किसी का मंशा नहीं था। चालक द्वारा ट्रैक्टर नियंत्रण खो दिया और तब अचानक घटना घटी है। लोजपा नेता मनोज सिंह ने आगे बताये की घटना के समय मैं औरंगाबाद से बाहर था तो फिर मैं कैसे ललकार सकता हूं अथवा आदेश दे सकता हूं। उन्होंने बिफरते हुए कहे कि कोई भी पिता अपने बेटे को इस तरह का आदेश नहीं दे सकता है और नहीं अपराध के दुनिया में ढकेल सकता है। तह तो महज संयोग था और इस तरह का अप्रिय घटना घट गई। मनोज सिंह ने जिला प्रशासन और सरकार से पुरे घटना का उच्चस्तरीय जांच कराने का मांग मिडिया के माध्यम से किया है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के लिए सरकार और जिला प्रशासन को आवेदन देने का बात भी बताये। उन्होंने आगे कहा कि घटना 14 मार्च 25 को लगभग 3 पीएम का है लेकिन नगर थाना में प्राथमिकी एक दिन बाद 15 मार्च 25 को दर्ज किया गया है। इससे प्रथम दृष्टया जाहिर होता है कि कुछ लोगों के द्वारा सोच-समझकर हमरे पुरे परिवार को फंसाना का षड्यंत्र गंदे राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है।