तजा खबर

सीजेएम का हुआ तबादला

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी माधवी सिंह का तबादला हाईकोर्ट पटना ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कटिहार कर दिया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि न्यायधीश माधवी सिंह व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के दुसरी महिला न्यायाधीश है जो प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में 20 दिसंबर 2020 में

आयी,30 जनवरी 2021 से एन आई ऐक्ट के स्पेशल जज बनी,17 सितंबर 2021 में पदोन्नति के बाद एसिजेएम सह सबजज बनी,01 जूलाई 2024 से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पद सुशोभित कर रही है,पटना हाईकोर्ट के अधिसूचना के अनुसार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायधीश लाल बिहारी पासवान होंगे , न्यायधीश लाल बिहारी पासवान व्यवहार न्यायालय मुंगेर में सिजेएम थे, इससे पूर्व मुंगेर में मई 2022 में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी और मई 2023 से एसीजेएम थे।