तजा खबर

जिलाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर प्रगति यात्रा के दौरान किये गये सीएम नीतीश के योजनाओं की दी जानकारी


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


11 फरवरी 2025 को औरंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री द्वारा सभी जरुरतों के अनुरूप की गई सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए रिकॉर्ड समय में जिन 13योजनाओ का कैबिनेट से मंजूरी दी गई है उसका विधिवत् जानकारी

प्रेस कांफ्रेंस में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री व अन्य अधिकारी

प्रेसवार्ता आयोजित कर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने दी। प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी के साथ जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन भी मौजूद थे। प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने बताये की देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण 142करोड 23 लाख रुपए से कराया जायेगा, बिशुनपुर कैनाल का निर्माण 131करोड 54 लाख से कराया जायेगा। राष्ट्रीय उच्च पथ पर ओरा के पास ट्रामा सेंटर का निर्माण o9करोड 64 लाख से कराया जायेगा। औरंगाबाद शहर के अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य 74 करोड़ 77 लाख रुपए से कराया जायेगा। मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा गांव के केशहर नदी पर चेकडैम का निर्माण 10 करोड़ 6 लाख रुपए से कराया जायेगा। नगर पंचायत देव में अवस्थित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुण्ड एवं रुद्र कुण्ड परिसर से एस एच 101तक ग्रीनफील्ड संपर्क पथ जिसे प्रगति पथ से भी जाना जाएगा का निर्माण 59 करोड़ 39 लाख राशि से कराया जायेगा। जिले में मदनपुर, औरंगाबाद, नबीनगर हसपुरा,गोह ओबरा एवं दाउदनगर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण 116 करोड़ 34 लाख राशि से कराया जायेगा। जिले में स्पॉट कम्प्लेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण 29 करोड़ 45 लाख राशि से कराया जायेगा। रफीगंज के लिए बाइपास का निर्माण 71 करोड़ 19 लाख रुपए से कराया जायेगा। यदि जम्होर पंचायत नगर पंचायत के शर्तों को पुरा करती है तो उसे नगर पंचायत बनाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। औरंगाबाद में यदि केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव आता है तो जल संसाधन विभाग से भूमि का सहमति प्राप्त कर जमीन उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण 400 करोड़ 29 लाख से कराया जायेगा। औरंगाबाद जिला अंतर्गत गया – औरंगाबाद भया परैया, गुरारू पार्ट बी के 27.80 किलोमीटर 64.170तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य 137 करोड़ 74 लाख रुपए से कराया जायेगा।