अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में कुटुम्बा प्रखंड के जनसुराज पार्टी के अभियान समिति के प्रखंड संयोजक बड़का गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह को बनाया गया। एक बैठक आयोजित कर श्री सिंह को पार्टी के अभियान समिति का प्रखंड संयोजक बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। संयोजक बनाये

जाने के बाद पप्पू सिंह ने कहा कि कुटुम्बा प्रखंड लगातार इन दिनों कई वर्षों से राजनैतिक शुन्यता से गुजर रहा था। भ्रष्टाचार और राजनैतिक कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के मनमानी से त्रस्त जनता एक नई विकल्प के तलाश कर

रहे थे। इस दौर में जनसुराज पार्टी का कुटुम्बा में आगाज हुआ है और जनता के सामने एक बेहतर विकल्प प्रस्तुत कर रहा है। जनसुराज और प्रशांत किशोर के नितियों और कार्यों से प्रेरित होकर मैं जनसुराज में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि चंद दिनों में पार्टी मेरे उपर भरोसा किया है और कुटुम्बा जैसे प्रखंड के पार्टी में प्रखंड अभियान समिति का संयोजक बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस भरोसा और उम्मीद के साथ पार्टी ने मुझे संयोजक बनाया है उस विश्वास और भरोसा पर खरा उतरुगां।