अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भाजपा ने अपने पार्टी में कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र संख्या 222 के बीएलओ – 1 लगातार तीसरी बार पार्टी के जिला मंत्री रेखा देवी को बनाई है। इसके लिए रेखा देवी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ 0 दिलीप कुमार जैसवाल, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष

सतीश गुप्ता एवं पार्टी के अन्य सभी नेताओं के प्रति अभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद दी है। जानकारी देते हुए रेखा देवी ने खबर सुप्रभात को बताई कि पार्टी ने इसके पहले विधानसभा चुनाव 2020 तथा लोकसभा चुनाव 2024 और फिर इस बार बीएलओ -1 बनाकर तीसरी बार मेरे उपर भरोसा जताईं है। उन्होंने आगे बताई कि जिस विश्वास और भरोसा के तहत पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है उस पर पुरी तरह खरा उतरुंगी। रेखा देवी ने कुटुम्बा विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जीत का दावा करते हुए कहा कि एनडीए के पक्ष में इस बार बदलाव के लहर है।