तजा खबर

श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ प्रारंभ


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र के बीराज बीगहा गांव में आज शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ बड़े ही धूमधाम व उल्लास के साथ बटाने नदी घाट पर शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु जिसमें महिलाएं एवं पुरुष एक साथ बटाने नदी से जलभर कर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में डोल – बाजे और धोडे जहां आकर्षण का केन्द्र रहा

वहीं जय श्री राम और गो हत्या बंद करो का उद्घघोष पुरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शिवबाल होते हुए एनएच 139 के रास्ते धनी बार गांव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।इस अवसर पर संडा पैक्स अध्यक्ष शम्भू नाथ पाण्डेय, ग्रामीण व जदयू नेता विजय पाण्डेय, बिरेंद्र पाण्डेय, बलिया पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया कपीलदेव पाण्डेय, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, अम्बा पैक्स अध्यक्ष व ब्यपारमंडल कुटुम्बा के अध्यक्ष छोटेलाल पाण्डेय, जगई गांव निवासी तथा समाजिक कार्यकर्ता रामप्रवेश पाण्डेय, किशुनपुर निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मनाथ मालाकार,संडा पंचायत के पूर्व मुखिया अभिराम पाण्डेय, पूर्व मुखिया ललन बैठा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय भूईयां, धनी बार निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पाण्डेय, मदन पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय के अलावे अन्य कई गणमान्य ग्रामीण भी मौजूद थे।यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि आज से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ है और यह अनुष्ठान एक सप्ताह तक चलेगा। इस अवसर पर कई विद्वानों के मुखारविंद से प्रवचन व कथा का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि दस बजे से रासलीला का आयोजन किया जाएगा।