अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
28 फरवरी को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान से दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का उद्घाटन सांसद अभय कुमार सिन्हा एवं जिला पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से की गई। इसके पश्चात दीप

प्रज्वलन कर औपचारिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद पौधा एवं मोमेंटो देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सासंद ने महोत्सव में आये सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं छात्रों का अभिनंदन किया। उन्होंने देवकुंड महोत्सव मनाने के साथ-साथ देवकुंड धाम को राज्य के मुख्य पर्यटन स्थल में से एक शामिल करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने का अनुरोध किया।जिला पदाधिकारी ने देवकुंड महोत्सव के महत्व को बताया। साथ ही महोत्सव में आये दर्शक के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। महोत्सव में अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर मनोज कुमार, वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील, कला संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, बीडीओ, सीओ गोह, देवकुंड धाम के महंत, सभी जन प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।