तजा खबर

धूमधाम से औरंगाबाद में संपन्न हुआ महाशिवरात्रि का त्योहार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय औरंगाबाद की ओर से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 89 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद  सुशील सिंह प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री, सर्कल इन्स्पेक्टर बारूण कृष्ण नंदन , रेड क्रॉस चेयर मैन सह जिला उपाध्यक्ष भाजपा औरंगाबाद सतीश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह वार्ड पार्षद तथा ब्रह्माकुमारीज औरंगाबाद की मुख्य संचालिका आदरणीय बी.के. सविता दीदी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। सभी मेहमानों, दीदी जी, तथा अन्य सभी भाई बहनों ने मिलकर शिव बाबा का झण्डा फहराया। इस अवसर पर भाइयों-बहनों ने शिवरात्रि का महत्व, संस्था का परिचय तथा ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। मेहमानों ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बी.के. सविता दीदी जी सभी मेहमानों को महाशिवरात्रि की बधाई दीं एवं ईश्वरीय सौगात भेट कीं।