तजा खबर

महा शिवरात्री के पूर्व निकली शिव परिवार की शोभा यात्रा

मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मदनपुर प्रजापिता बह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं विश्व हिन्दू परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में शिवरात्री से पूर्व आज शिव परिवार की विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा मदनपुर पड़ाव स्थित हदहदवा शिव मंदिर के

प्रांगण से शुरू होकर संघत रोड़, उमगा सुर्य मंदिर होते जलवन गाँव तक गयी । जहाँ विधी – विधान से पूजन आरती की गयी । तत्पशचात शोभा यात्रा मदनपुर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए थाना रोड़ स्थित ओम शांति के कार्यालय में विराम पायी। यात्रा की शुरूआत विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हीत चिंतक जितेन्द्र सिंह परमार, सुनील सिंह, प्रखंड़ अध्यक्ष गोपाल सिंह, ओम शांति संस्था की प्रियंका दीदी, रौशन जी नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलीत कर शुरूआत की। शोभा यात्रा को अपनें संवोधन में जितेन्द्र सिंह परमार नें कहा कि ‘ शिव देवों के देव, महादेव हैं। ये तीनों लोकों के स्वामी हैं। सृष्टि में परिवर्तन हेतु प्रमात्मा का ईशारा काफी है। परिवर्तन सृष्टि चक्र का शास्वत नियम है। जैसे दिन के बाद रात होना निश्चित है, वैसे ही इस सृष्टि चक्र में सतयुग के बाद त्रेतायुग, द्वापर युग और फिर कलयुग आना तय है। वर्तमान में प्रकृति के पाँचो तत्वों में बिग बिगड़ता असंतुलन, मानव के कर्मों का निम्नस्तर और हर चीज की अति परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं। परिवर्तन की इस बेला में नई दुनिया में जानें की तैयारी करनें का यह उचित समय है।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के नवीन पाठक, रामपुकार सिंह ‘ हरिओम ‘, दिलीप गुप्ता, सहीत ओम शांति के प्रियंका दीदी ( केन्द्र प्रभारी मदनपुर ) अर्जुन चौधरी, रौशन कुमार, बिलास गुप्ता, प्रभु यादव सहित सैंकड़ो की संख्या में ओम शांति संस्था के भईया, दीदी, माताऐं एवं बच्चे – बच्चियों नें शामिल होकर शिव परिवार की शोभा यात्रा को दिव्य, भव्य एवं अलौकिक बना डाला।