तजा खबर

औरंगाबाद में नारी जागरण सम्मेलन संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट, औरंगाबाद के निर्देशन में रविवार दिनांक – 23 फरवरी 2025 को गायत्री शक्तिपीठ में विशाल नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारी

नारी जागरण अभियान प्रतिनिधि, लता जायसवाल, राजकुमारी शर्मा तथा जाग्रति शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ किया। साथ ही मुख्य अतिथि गया जी उप जोन के प्रतिनिधि, गायत्री देवी, जिला पार्षद उपाध्यक्ष, किरण सिंह एवं डॉक्टर उजाला शांतिकुंज, प्रतिनिधि, लता जायसवाल राजकुमारी शर्मा एवं जाग्रति शर्मा ने संयुक्त रूप से मिलकर द्वीप प्रज्वलित किया।
इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुधा सिंह, रुबी सिंह, श्रेया कुमारी, प्रिया कुमारी, रिंकी देवी, ममता देवी, प्रियंका देवी, रंगोली देवी, अनीता देवी, बिंदु देवी ने शांतिकुंज प्रतिनिधियों एवं मुख्य अतिथियों को चंदन – तिलक , पुष्प – माल्यार्पण तथा मंत्र चादर भेंट करते हुए स्वागत किया, और नारी जागरण विषय पर ललित शर्मा, सुमन सिंह राजकुमारी शर्मा, जाग्रति शर्मा ने प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किया, तथा स्वागत गान, नृत्‍य प्रस्तुति साक्षी कुमारी, प्रीति कुमारी, कोमल कुमारी ने किया। इस अवसर पर शांतिकुंज की प्रतिनिधि, श्रीमती लता जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति है, सृजेता है, निर्मात्री है! वह अपनी संतान, अपने पति तथा परिवार का निर्माण करती है। आदर्श माता के रूप में मदालसा, जीजाबाई, अनुसूया, शकुंतला, सीता आदि का नाम जगत प्रसिद्ध है। पति का निर्माण एवं उन्हें धर्माचरण हेतु उपदेश देने वाली पति के लिए गुरु की भूमिका निभाने वाली रत्नावली, विद्योतमा, मंदोदरी आदि हैं। नारी का संस्कार व संस्कृति कह संवाहिका है! नारी के द्वारा ही संस्कृति जीवंत रहती है! उसी के द्वारा अगली पीढ़ी संचारित होती है। वहीं मुख्य अतिथि गायत्री देवी ने कहा कि माता धात्री ही नहीं निर्मात्री भी है! घर परिवार में संस्कारों को जागृत करने का कार्य मातृ शक्ति ही करतीं हैं।
उन्होंने घर-परिवार में बच्चों को संस्कार से जोड़ने के लिए माता-बहनों से आह्वान किया। इस आयोजित कार्यक्रम में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट, औरंगाबाद की ट्रस्टी श्रीमती विभा सिंह ने नारी जागरण कार्यशाला का संचालन किया। कार्यक्रम में 800 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त गायत्री परिवार परिजन एवं प्रखंड महिला मण्डल इत्यादि भी उपस्थित रहीं। जिसकी जानकारी संवाददाता को उप जोन समन्वयक सह मीडिया प्रभारी गायत्री शक्तिपीठ, औरंगाबाद के नीरज कुमार सिंह ने दी है!