तजा खबर

भाकपा-माले ने किया तैयारी की समीक्षा बैठक

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

24 फरवरी (बुधवार )को भाकपा (माले) प्रखंड कमिटी का बैठक पार्टी कार्यालय अम्बा में किया गया। जिसमें 2 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में बदलो बिहार महाजुटान रैली की तैयारी में 26 फरवरी 2025 को ढीबर पीपरा में शाम

4 बजे जनसंवाद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। इस जनसंवाद का मुख्य वक्ता कॉ० राजाराम सिंह कराकाट सांसद भाकपा (माले) व पटना रैली में भागीदारी के लिए गाँव गाँव मे जनसंवाद चलाया जा रहा है जिसमे जनता मे रैली में जाने के लिए भारी उत्साह है। बैठक में उपस्थित साथी कॉ० संजय कुमार तेजा, विरेन्द्र कुमार वर्मा, जितेन्द्र मेहता, वैजनाथ प्रजापति, मथुरा प्रसाद, गोर्वधन विश्वकर्मा, रामजी मेहता, विनोद ठाकुर, मंटु कुशवाहा, संजय राम, अलखदेव पासवान, रविन्द्र साव इत्यादी ।