अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
21 फरवरी ( शुक्रवार ) को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया संघ ने औरंगाबाद जिला समाहरणालय का घेराव किया। इस दौरान समाहरणालय का मुख्य द्वार घंटो जाम रहा तथा प्रदर्शनकारी अपने मांगों के समर्थन में तथा सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। महिलाओं द्वारा गीत के माध्यम से भी

जिलाधिकारी को खरी खोटी सुनाते रहे ” तोहर कईसन दिमगवा बताव डीएम जी” के गीतों से समहारणाल गेट गूंजते रहा। अंत में संघ के जिलाध्यक्ष लीला देवी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से प्रतिनिधि मंडल मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल मिलकर लौटने के बाद जिलाध्यक्ष लीला देवी ने खबर सुप्रभात के कैमरा के सामने बताते हुए अपना नाराजगी ब्यक्त की तथा मांगें नहीं पुरी होने पर विधानसभा चुनाव 2025 में किसी को वोट नहीं देने का चेतावनी दी जिसका समर्थन अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं ने किया। जिलाध्यक्ष लीला देवी ने आगे बताई कि जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहे कि आप लोग घर बैठ जाएं। जिलाध्यक्ष व अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी का इस कथन पर भड़कते हुए खबर सुप्रभात को बताये की महिला सशक्तिकरण अभियान का सरकारी दावा महज़ छलावा और धोखा है। क्या है रसोईया संघ का प्रमुख मांगे देखें विस्तार से।
