अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अम्बा शाखा औरंगाबाद की ओर से 89 वा त्रिमूर्ति शिव जयंती बड़े धूम धाम से अम्बा सेवा केंद्र पर मनाई गई।।मुख्य अतिथि कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार,अम्बा थाना ध्यक्ष राहुल

राज ,नवीनगर थाना ध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,शिक्षक विनय गुप्ता,केक कैंडल एवं झंडा तोलन कर शिव जयंती मनाई गई,शिव अवतरण की आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए अम्बा संचालिका बेबी बहन बताई कि परमात्मा धरा पर अवतरित हो कर मानव जीवन को पढ़ा पढ़ा कर कल्याण कर रहे भाग्य बाट रहे तथा सभी अम्बा वासियों को साप्ताहिक कोर्स करने की निमंत्रण भी दी। ब्रह्माकुमारीज के सभी सदस्य उत्साह के साथ शिव जयंती मनाने में उपस्थित रहे शंभु भाई,रणजीत भाई,सुनील भाई, ललन भाई, दिनेश भाई,चंदन भाई,कमेंद्र भाई,राधेश्याम भाई तथा अन्य,मंच संचालन राव करण भाई।