सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
पुलिस अधीक्षक महोदय औरंगाबाद एवं जिला वन पदाधिकारी महोदया को आम सूचना से ज्ञात हुआ कि ढ़िबरा थाना क्षेत्र के बनुआ पंचायत के जंगली भूभाग में 5 से 6 एकड़ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती की गयी है। पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस

पदाधिकारी – 2 सदर औरंगाबाद के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठीत की गयी जिसमें जिला पुलिस बल एवं सशस्त्र सीमा बल की 29 वीं. बटालियन को शामिल किया गया। छापेमारी दल के द्वारा संपूर्ण अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंड़ल पुतिस पदाधिकारी – 2 सदर औरंगाबाद, A /C धर्मेन्द्र कुमार 29 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, अन्य सशस्त्र बल 29 बटालियन, चंदन कुमार, रेंजर सहीत अन्य वन्य कर्मी,पु. अ. नि. रितेश कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष ढिबरा शामिल थें।