सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद पुलिस की सक्रियता से कासमा थाना क्षेत्र में लूट की हुई दो घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए लुटेरों सहीत लुट की माल को बरामद कर लिया है। कासमा थानाध्यक्ष को 12 फरवरी 25 को लिखित शिकायत मिली कि लुटेरों नें थाना क्षेत्र में मोटर साईकिल एवं साईकिल

सवार से लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस
पदाधिकारी सदर – 2 के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। तत्पशात आम सूचना, मोबाईल लोकेशन, बैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लूटे गये 5 400 रु. दो मोबाईल फोन, दो पर्स को बरामद करते हुए दो अभियुक्त 1. विकास कुमार slo भगलु पासवान,2. मो. दानिस slo मो. ग्यास दोनों साकिन . धनावां, थाना -कासमा, जिला – औरंगाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी कांड का एक अभियुक्त गोलु कुमार सिंह उर्फ पिस्टल सिंह पिता राणा सिंह निवासी चिरैला, थाना कासमा, जि. औरंगाबाद है । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 2 के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट में यह बताया गया है कि सभी पेशेवर अपराधी है। आसपास के कई थानों में पूर्व से ही इनके खिलाफ कई कांड़ अंकित हैं। अग्रतर कारवाई जारी है। छापेमारी दल में इमरान आलम ( SHO ) कासमा, ललन प्र. यादव पु. अ. नि., राजीव कुमार पु. अ. नि., अरुण कुमार पु. स. अ. नि., किशोरी शाह पु.स. अ. नि., नवीन कुमार पु. स. अ. नि. सहीत कासमा थाना के पुलिस बल शामिल थे।