अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पर जनता ने मोहर लगाई है। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि अजीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।केंद्र सरकार के विकास कार्यों एवं केंद्र सरकार की नीतियों

और दिल्ली के जनता के विश्वास का प्रतीक है चुनाव प्रचार के दौरान स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि दिल्ली के जनता इस बार बदलाव चाहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जीत वहां की जनता और पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास के जीत है. दिल्ली में अहंकारी नेतृत्व को शासन का अंत हुआ है केजरीवाल और उनकी पार्टी ने लगातार एक दसक तक जनादेश और जनता के अपेक्षा के साथ खिलवाड़ किया इसलिए दिल्ली की जनता ने आज आप से मुक्त होकर मोदी जी की गारंटी को गले लगाया है ।खुशी जाहिर करने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव विनय कुमार शर्मा भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह जुगल किशोर सिंह रघुनाथ राम अरविंद सिंह सुनील कुमार वीरेंद्र कुमार सिंह विनोद कुमार शर्मा मनोज कुमार विजय प्रसाद निराला अशोक पांडे जय किशोर मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल है