अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत दर्ज करने पर औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने हर्ष ब्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा,केन्द्रीय रक्षा मंत्री
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2025/02/img-20241008-wa00043029778474288142360-630x1024.jpg)
राजनाथ सिंह,एवं भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के सभी नेताओं और दिल्ली के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य मतदाताओं को धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किया है।पूर्व सांसद ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभी वर्ग के लोगो के लिए कल्याणकारी नीति और कुशल नेतृत्व एवं दिल्ली के सभी मतदाताओं का नरेन्द्र मोदी के
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2025/02/img-20250208-wa00092333293916657813363-1024x768.jpg)
ऊपर विश्वाश का जीत है।बताते चले कि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह को पार्टी नेतृत्व के तरफ से दिल्ही के विकासपुरी विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए लगाया गया था यह सीट पहले आप पार्टी के खाते में थी इस सीट पर पूर्व सांसद ने लगातार जन सम्पर्क,नुक्कड़ सभा एवं घर घर प्रचार अभियान चलाया और इस बार यह सीट भाजपा के खाते में आती हुई नजर आ रही है और भाजपा प्रत्यासी डॉ.पंकज कुमार सिंह भारी मतों से आगे है और जीत की ओर अग्रसर है।दिल्ली में 1993 के बाद 27 साल के बाद भाजपा वापसी कर सरकार बनाने जा रही है।मोदी है तो मुमकिन है मोदी जी गारंटी पर सभी दिल्लीवासियों ने अपना भरोषा जताया है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरबिन्द केजरीवाल,मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए।यह जीत दिल्ही के नागरिकों की जीत है।भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि इस प्रचंड जीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी नेताओं एवं दिल्ही के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभी मतदाताओं का बहुत बड़ा योगदान है।इस जीत पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आदित्य शेखर,पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,जिला महामंत्री मुकेश सिंह,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह,जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा,जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,नलिनी रंजन,अमरीश सिंह,बिनोद सिंह,टनटन सिंह,पूर्व जिला मंत्री अखिलेश मेहता,वार्ड पार्षद अशोक सिंह,भाजपा नेता विनय शर्मा,रविन्द्र शर्मा,राकेश कुमार देवता,भाजपा नेता मुनीन्द्र राम,प्रफुल्ल सिंह,भरत सिंह,विधानसभा प्रभारी उदय सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,जुलेखा खातून,सुबोध सिंह,एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से अम्बा में भी भाजपा समर्थक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुसी का इजहार किया तथा मिठाई बांटी। इस अवसर पर भाजपा के कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, हम ( से०) के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, अभय पासवान, प्रेम चंद्रवंशी, डॉ ० दुर्गेश सिंह, अशोक सिंह, लाल मोहन चौधरी, सत्येन्द्र आज़ाद, रामाधार शर्मा, रंजीत गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।