अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कामेश्वर चौपाल के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक l अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण के प्रथम नीव ईट रखने वाले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट स्थाई सदस्य पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष स्मृति शेष कामेश्वर चौपाल जी के असामयिक निधन
पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है l अपने शोक संदेश में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धेय कामेश्वर चौपाल जी हमेशा आध्यात्मिक क्रियाकलापों में ज्यादा व्यस्त रहते थे l उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित कर मां भारती के सेवा में निरंतर लगे रहे वे हमेशा मानव जीवन के साथर्कता के विषय में लोगों को प्रेरित करते रहते थे उनका निधन आध्यात्मिक जगत के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है जो निकट भविष्य में भरपाई होना संभव नहीं है उनका आकस्मिक निधन सुनकर बिहार सहित समस्त धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है l ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार वालों एवं लाखों चाहने वाले को सबल प्रदान करें l शोक व्यक्त करने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव,भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री संजय गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह मुन्ना ,विनोद शर्मा, रघुनाथ राम ,विजय प्रसाद निराला, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह ,जुगल किशोर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बारूद, जय किशोर मिश्रा ,सुमन अग्रवाल ,अशोक पांडे ,अरविंद सिंह सहित अन्य लोग शामिल है।