तजा खबर

दाउदनगर थाना क्षेत्र के महावर में राम विलास पासवान की मूर्ति को तोड़ कर किया जमींदोज

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

दाउदनगर थाना क्षेत्र के महावर में दलितों के मसीहा एवं सड़क से लेकर सदन तक हक की लड़ाई लड़नें वाले लोजपा के पूर्व सुप्रिमों स्व. रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण उनके पुत्र चिराग पासवान द्वारा दिनांक 27 अगस्त

2021 को किया गया था। जिस नेता को दलित एवं महादलित अपनी मसीहा समझा करते थें, आज उन्हीं की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़कर जमीनदोज कर दिया गया। जैसे ही इसकी सूचना नौ बजे के करीब

थानाध्यक्ष दाउदनगर को मिली,वो दल – बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। आसपास के लोगों से व्यान लेनें के उपरान्त अज्ञात असामाजिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। साक्ष्य संकलन हेतु FSL की टीम को सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरंगाबाद के आदेशानुसार दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक SIT टीम का गठन किया गया है। आस – पास के सी. सी. टी.वी. फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आम आदमी से सूचना संकलन, ह्युमन इंटेलीजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरीत गति से अपराधियों को धर -पकड़ के लिए छापेमारी जारी है। उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरंगाबाद से जारी प्रेस नोट के माध्यम से प्रेस प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी है।