LATEST NEWS

सरकार बालू घाटों की 24 घंटे रखेगा नजर

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार ने विभाग में बड़ा बदलाव किया है। अब बालू घाटों का 24 घंटे निगरानी की जाएगी। डिप्टी सीएम सह खनन मंत्री विजय सिन्हा ने इंस्पेक्शन ऐप लॉन्च किया है। इससे बालू घाटों की

निगरानी और जांच में सुविधा होगी। इसके अलावा इसी महीने मोबाइल पोर्टल ऐप लॉन्च किया जाएगा। वहीं बालू घाट सरेंडर करने वाले लोगों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।