तजा खबर

बीते 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद सबसे ठंढ जिला रहा, 12 जिलों में एलो अलर्ट जारी

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार के 12 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 3 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकता है। इससे ठंड बढ़ सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।