तजा खबर

15 दिसम्बर से मुख्यमंत्री प्रदेश में करेंगे यात्रा

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम की यह यात्रा प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से अहम होने वाली है। बता दें कि मुख्यमंत्री की यह 15वीं बिहार यात्रा होगी। इसके लिए राज्य

सरकार 225 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री बिहार भ्रमण के दौरान जहां सात निश्चय, जल जीवन हरियाली एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।