तजा खबर

15 अक्टूबर को बिहार झारखंड बंद का नक्सलियों ने किया एलान


केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा


प्रतिबंधित नक्सली भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को बिहार झारखंड बंद करने का एलान किया है। बंद को दुध पानी प्रेस तथा मेडिकल को अलग रखा है। सूत्रों को मानें तो बिहार झारखंड बंद का एलान महिला नक्सली जया उर्फ मनोरमा के मौत रिम्स में इलाज के क्रम में हुई थी। जया उर्फ

मनोरमा कैंसर व अन्य कई गंभीर बिमारियों से जुझ रही थी जिसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरीडीह जेल में बंद रहने के दौरान जया उर्फ मनोरमा का तबियत खराब होने के बाद उसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसने जिवन का जंग हार गई और मौत हो गई। सूत्रों को मानें तो जया उर्फ मनोरमा के मौत से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को बड़ा झटका लगा है और आक्रोशित भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को बिहार झारखंड बंद का एलान किया है।