तजा खबर

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया शोक, परिजनों को दी संतावना

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मदनपुर थाना क्षेत्र के सढैल गाँव निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह के सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुँचे एवं परिजनों से मुलाकात

किया।इस मौके पर पूर्व सांसद ने गहरा शोक संवेदना ब्यक्त की एवं कहा कि ईश्वर परिवार को इस दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।धीरेन्द्र सिंह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे पार्टी को मजबूत करने में इनका अहम योगदान था इनका निधन औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ मेरे लिए ब्यक्तिगत क्षति है जिसका भरपाई नही हो सकता है।इस दुःख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हुँ।यह घटना बहुत ही दुखदायी है।इस घटना से मैं बहुत दुःखी हुँ।मैं नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हुँ।भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह,लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,जिला महामंत्री मुकेश सिंह,जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा,जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,नलिनी रंजन,प्रफुल्ल सिंह,बिनोद सिंह,राजेश सिंह,नरेश सिंह उर्फ मुखिया,पिन्टू सिंह,बिजेन्द्र चन्द्रवंशी,अमरीश सिंह,टनटन सिंह,पूर्व जिला मंत्री अखिलेश मेहता,वार्ड पार्षद अशोक सिंह,भाजपा नेता विनय शर्मा,रविन्द्र शर्मा,राकेश कुमार देवता,भाजपा नेता मुनीन्द्र राम,प्रवीण गुप्ता,सुरेन्द्र गुप्ता,भरत सिंह,विधानसभा प्रभारी उदय सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,अनिता सिंह,जुलेखा खातून,अंजली सिंह,सारिका शेखर,गुड़िया सिंह,सुबोध सिंह,प्रवीण गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इनके निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।