तजा खबर

जदयू की बैठक संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नबीनगर प्रखंड अंतर्गत जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में जनता दल के कार्यकारिणी सदस्य एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद औरंगाबाद और नबी नगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित

करते हुए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया और उन्होंने कहा की सरकार के कार्यक्रम को बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के बीच में पहुंचाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव और नबीनगर विधानसभा के प्रभारी वृंदा चंद्रवंशी मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जदयू मुख्य प्रवक्ता औरंगाबाद राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू,जिला के उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री सदस्य सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा,पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वरी सिंह
जिला सचिव कैसर अली,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, विनोद सिंह,मुरारी रजक,रंजीत कुमार सिंह… इत्यादि मौजूद थे।