तजा खबर

झारखंड से बिहार आ रहा था हाईवा से शराब, उत्पाद विभाग ने बारुण में पकड़ा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

उत्पाद अधीक्षक को दो-तीन दिन पहले से गुप्त सूचना मिल रही थी कि एक हाइवा टेलर जिसका निबंधन सं०- JH03AK-6835 है, जिसपर ऊपर से गिट्टी लदा रहेगा और अन्दर में सुषव(स्प्रिट) के साथ जपला या हरिहरगंज के रास्ते बिहार में जाएगा।


इस क्रम में इन्होंने अपने विश्वस्त पदाधिकारी श्री सकलदेव कुमार ताँती, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध को दल-बल के साथ इसके छापामारी हेतु लगाया, जिसमें आज सुबह करीब 05:30 बजे बारूण थाना अन्तर्गत ब्लॉक के पास उक्त

हाइवा टेलर में गिट्टी के साथ 115*35= 4025 ली० सुषव(स्प्रिट) के साथ चालक राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चालक ने अपने स्विकारोक्ति ब्यान में बताया कि मुख्य आपूर्तिकर्त्ता चंदन कुमार एवं अन्य लोगों हैं।चालक के बताए अनुसार विशेष रूप से छानबीन किया जा रहा है।