औरंगाबाद संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में 25 सदस्यीय 20 सुत्री कमेटी का गठन होते ही जिला एनडीए के घटक दलों में असंतोष की लहर दौड़ गई है। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार एनडीए के प्रमुख घटक दल भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में घमासान मचा हुआ है तथा इस संबंध में नाराजगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराने का विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है। ऐसे में नव गठित 20 सुत्री कमिटी का भविष्य पर ग्रहण लगने की प्रबल संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष का मूल कारण कर्मठ कार्यकर्ता को दरकिनार करना बताया गया है।