अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए माली थाना क्षेत्र से तीन लाख के इनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की एसपी ने शुक्रवार को एक

प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली राजेंद्र सिंह माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव का रहने वाला है और वह माली के ही बेला खैरा गांव में छुपा हुआ था। जहां से सशस्त्र बल द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावे एक और नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान विजय पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है और दोनो को न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत किया जा रहा है। एसपी ने बताया गिरफ्तार नक्सली पर तीन लाख का इनाम रखा गया है और उस पर गया, औरंगाबाद एवं छतरपुर के विभिन्न थानों में कुल 21 नक्सली एवं आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि गिरफ्तार नक्सली विजय पर एक मामला दर्ज है। नक्सलियों के पास से 315 बोर के दो देसी कट्टा, 315 बोर के 13 जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।