अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देशन व अनु०पु०पदा०-2 सदर औरंगाबाद की अध्यक्षता में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के U/C

विनीत कुमार के नेतृत्व में मदनपुर थाना अन्तर्गत पचरूखिया के जंगली / पहाड़ी क्षेत्रों के आस-पास कुछ प्वाईंट को चिन्हित कर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में दिनांक-29.07.2024 को Panchrukhiya FOB से करीब 927 मीटर दक्षिण जंगल से समय 09:42 बजे 01 Pressure IED, (करीब 02 कि०ग्रा०) का बरामद किया गया, जिन्हें यथावत स्थान पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ हैं एवं नक्सली गतिविधिव पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी हैं।