तजा खबर

विधि विवादित किशोर फरार की सुचना पर औचक निरीक्षण


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रधान दंडाधिकारी न्यायधीश सुशील प्रसाद सिंह ने प्लेस ऑफ सेफ्टी बभंडी औरंगाबाद का औचक निरीक्षण किया और बक्सर जिला के फरार विधि विवादित किशोर की जानकारी ली तथा प्लेस

ऑफ सेफ्टी बभंडी के अधीक्षक को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर इस घटना का विस्तृत विवरण कारण सहित प्रस्तुत करें, जानकारी देते हुए पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि घटना के पीछे सुरक्षा में चूक प्रतीत होता है, न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा पूर्व में भी कई बार प्लेस ऑफ सेफ्टी बभंडी का निरीक्षण किया और हमेशा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की हिदायत दी थी आपको मालूम कि पिछले बार निरीक्षण में 07 सुरक्षा प्रहरी को अनुपस्थिति रहने पर शोकोज करते हुए वेतन कटौती का आदेश दिया गया था उसके बाद भी विधि विवादित किशोर फरार होना चिंता का विषय है।