तजा खबर

प्रचंड गर्मी की कहर से राज्य में कुल 23 लोगों की मौत, औरंगाबाद में भयंकर लू से 11 लोगों की जान गई

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


दशिण-पश्चिम और दशिण मध्य बिहार में जान लेवा गर्मी पङ रहा है।आसमान से आग बरस रहे हैं। बिहार प्रदेश के राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में भीषण गर्मी का रेड एलर्ट जारी किया गया है। प्रखंड गर्मी से होने वाली मौतों की अनवरत सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को हीट वेव से औरंगाबाद में 11 लोगों के साथ
जहानाबाद में 4 ,नालंदा में 3 ,नवादा में दो लोग समेत राज्य में कुल 23 लोगों की मौत प्रचंड लू और भीषण गर्मी से मौत हो गई है।कई लोग लू लगने से बीमार पङ गये हैं। पटना,गया और नवादा में प्रचंड गर्मी को मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में अगले 48 धंटे झुलसाने वाली लू चलने की प्रबल सम्भावना है। आरएमडी ने इस ईलाके के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
3-4 दिनों बाद मिल सकती है राहत।
++++++++++++++++++++++
आईएमडी ने कहा है कि मानसून को आगे बढने के लिए उपयुक्त मौसमी दशा बन रही है।पूर्वानुमान है कि 21-22 से मानसून के प्रभाव में बिहार के कुछ भागों में बारिश की सम्भावना बन रही है।

स्कूलों में छुट्टियां बढी।

राज्य के विभिन्न जिलों ने भीषण हीट वेव को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार ने बताया कि जिलों के डीएम को स्कूलों की छुट्टी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार डीएम निर्णय ले सकते हैं।
औरंगाबाद जिले में लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। रोहतास में 1 और कैमूर में 2 लोगों की जान चली गई। वहीं रोहतास के गुप्तधाम दर्शन-पूजन के लिए आई भोजपुर की महिला श्रद्घालु की मौत लू लगने से हो गई है।उधर कैमूर के मोहनिया व चैनपुर मे हीट स्ट्रोक से 1-1 लोग की जान चली गई। वहीं भीषण गर्मी और प्रचंड लू से जहानाबाद जिले में 4 लोगों की मौत हो गई। नालंदा जिला के गिरियक में 3 लोगों की भीषण गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गई है। आरा के पीरो में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।