तजा खबर

तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी को दिया बधाई

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


पीएम नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार शपथ लेने पर औरंगाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम को बधाई व शुभकामना दी है । बधाई देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का तीसरी बार चुना जाना देश की जनता के लिए महत्वपूर्ण है प्रधानमंत्री जी का साधना का प्रतिफल है कि पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र का नव उत्थान हुआ है। देश के गरीब युवा महिला एवं किसान के साथ-साथ वंचित वर्ग का जीवन भी आसान हुआ है ।140 करोड़ भारतवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री जी का यह कार्यकाल नि:संदेह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए भारत को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला सिद्ध होगा ।प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मजबूत सरकार भारत के गरीब अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए भी समर्पित रहेगी। बधाई देने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह जुगल किशोर सिंह विजय प्रसाद निराला सुनील कुमार सिंह अरविंद सिंह तीर्थ नारायण वैश्य वीरेंद्र कुमार सिंह अशोक पांडे संजय गुप्ता रामरूप सिंह उदय सिंह अविनाश कुमार विनोद कुमार शर्मा जय किशोर मिश्रा सुरेंद्र गुप्ता रघुनाथ राम अनिल पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल हैं।