तजा खबर

औरंगाबाद में पेयजल के लिए मचा हाहाकार, आंदोलन के चेतावनी


अम्बुज कुमार ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गंभीर रूप धारण करने से लोगों को जिना मुहाल हो गया है। किसी तरह लोग जान बचा रहे हैं लेकिन इसकी चिंता नहीं अधिकारियों को है और नहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को। पेयजल के लिए परेशान शहरवासियों ने वार्ड नम्बर 11 के पार्षद संगीता सिंह के पति चुलबुल सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित गुडको के परियोजना पदाधिकारी का घेराव किया तथा परियोजना पदाधिकारी के अनुपस्थित में कार्यालय सहायक को आवेदन देकर पेयजल संकट के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर मौजूद खबर सुप्रभात को शहरवासियों ने बताया कि नल- जल योजना फेल है और बार बार अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराने के बाद केवल आश्वासन का घुंट पिलाया जाता है। वार्ड पार्षद संगीता सिंह के पति ने कहा कि यदि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का स्थिति यही रहा तो बाध्य होकर शहरवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बताते चलें कि शहर के वार्ड नम्बर 11 के अलावे सभी वार्डो में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिले के दक्षिणी इलाके जहां दो तीन वर्षों से सुखाड़ का मार झेल रहा है और इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप धारण कर लिया है। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। फलस्वरूप कभी भी जनाक्रोश फुटकर सड़क पर उतर सकता है।