तजा खबर

सुशील मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धेय सुशील मोदी मजबूत इरादा और बिहार के विकास के लिए बराबर प्रयत्नशील रहते थे। उनमें बिहार के विकास के प्रति लगाव

और समर्पण का भाव कूट-कूट कर भरा हुआ था ।उनका संपूर्ण जीवन सादगी एवं सरलता का मिसाल था यही कारण था कि बिहार के कोने-कोने के कार्यकर्ताओं के दिलों में वे सदैव राज करते थे । आज बिहार बीजेपी एक अपने अभिभावक को खो दिया जो निकट भविष्य में इसका भरपाई संभव नहीं है आज हम सभी कार्यकर्ता शोकाकुल है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके चाहने वाले लाखों प्रसंस्को को शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा इंद्रदेव यादव भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह युगल किशोर सिंह सुनील शर्मा तीरथ प्रसाद वैश्य वीरेंद्र कुमार सिंह अशोक पांडे सुरेंद्र गुप्ता राम रूप सिंह विनोद शर्मा विनोद सिंह विजय प्रसाद निराला रघुनाथ राम संजय गुप्ता सुनील गुप्ता विजय कुमार गुप्ता अरविंद कुमार सिंह जय किशोर मिश्रा साहित्य अन्य लोग शामिल हैं।