अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में आज रविवार को कई पुलिस पदाधिकारी को एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के आदेशानुसार स्थानांतरण कर दिया गया है तथा नई जिम्मेवारी दिया गया है। इस आशय से संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार चौधरी पुलिस निरीक्षक रफीगंज को पुलिस निरीक्षक मदनपुर बनाया गया है। पुलिस केन्द्र में तैनात विमल कुमार को पुलिस निरीक्षक नबीनगर तथा जितेन्द्र कुमार को पुलिस निरीक्षक दाउदनगर उपेन्द्र कुमार सिंह 1 को नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा को थानाध्यक्ष मुफ्फसिल, फहीम आज़ाद खां को थानाध्यक्ष दाउदनगर, कृष्णनंदन 1 को पेंशन शाखा पुलिस कार्यालय औरंगाबाद, उमेश शुक्ला को डी .सी.आर.बी. शाखा पुलिस कार्यालय औरंगाबाद, अनंत कुमार अनुसंधान इकाई दाउदनगर को थानाध्यक्ष देवकुंड बनाया गया है।