पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राजधानी पटना में काफी समय बाद फिर से कोरोना की एंट्री हो गई है। पटना में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पटना में मिले दोनों मरीज दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे हैं। एक मरीज गर्दनीबाग का निवासी है। वह केरल की यात्रा करके लौटा है। दूसरा मरीज बांका का मूल निवासी है। वह असम की यात्रा करके लौटा है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।