अम्बा खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुंबा मंडल के कुटुंबा पंचायत भवन व कुटुंबा पश्चिम बाजार में “विकसित भारत संकल्प यात्रा”का LED TV वैन पहुंचा। वैन में लगे बड़ा led टीवी के द्वारा मोदी सरकार के द्वारा विकास कार्यों जैसे उज्ज्वला योजना,मुफ्त खाद्यान्न

योजना,किसान सम्मान योजना,आयुष्मान योजना इत्यादि के बारे में वीडियो के द्वारा दिखाया गया।साथ में उपस्थित सभी लोगों को मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों का कैलेंडर सभी को दिया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार,कुटुंबा विधानसभा संयोजक जीतू तिवारी,महामंत्री अभय पासवान,महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे,उपाध्यक्ष सोनु मालाकार,वरिष्ट कार्यकर्ता विनोद सिंह,छोटे सिंह,रोहित कुमार,शक्तिकेंद्र प्रमुख पिंटू सक्सेना,जीविका दीदी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कल 11/12/2023 को रिसियप पंचायत व भारौंधा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा होगी।