अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार भाजपा के सह प्रभारी कुशल संगठनकर्ता व राजनेता आदरणीय सुनील ओझा जी का असमय निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।शोक व्यक्त करते हुए औरंगाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार

सिंह ने कहा की आदरणीय ओझा जी का निधन पूरे भाजपा परिवार के लिए अत्यंत दुखद है ,उनका संपूर्ण जीवन जन सेवा एवं संगठन के लिए समर्पित रहा।
राजनैतिक क्षेत्र में उनके योगदान का सदैव स्मरण किया जाएगा उनके निधन से पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर है इस दुख की घड़ी में भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में शांति प्रदान करें एवं दुख की घड़ी में पूरे परिवार को धैर्य एवं साहस दे। भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव सुनील कुमार शर्मा सुनील सिंह तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य वीरेंद्र कुमार सिंह विनोद शर्मा जय किशोर मिश्रा मुकेश साहू टूना प्रसाद गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता जुगल किशोर सिंह राजेश गुप्ता अरविंद सिंह रामरूप सिंह शत्रुघ्न सिंह मुन्ना राकेश कुमार देवता विनोद सिंह संजय गुप्ता रघुनाथ राम विजय प्रसाद निराला मधेश्वर चंद्रवंशी ने भी शोक व्यक्त किया है।