अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार के सबसे बड़े सिंचाई परियोजना उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को पूरा करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर 3042 करोड़ 27 लख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए (डी०पी०आर०)और प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। इस

कार्य का भूमि पूजन 28 नवंबर 2023 को अंबा सिंचाई विभाग के कॉलोनी के पास मुख्य नहर स्थित ढूंढा किया जाएगा। इस भूमि पूजन के तैयारी हेतू एक बैठक आकाश सिंह मुखिया प्रतिनिधि के आवास पर संपन्न हुआ। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सुशील सिंह एवं सिंचाई विभाग के वरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। भूमि पूजन के पश्चात सांसद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, महामंत्री अभय पासवान, महामंत्री अमरेंद्र सिंह, आकाश सिंह, सुशील मिश्रा, विकास पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सरपंच घेउरा रामबदन पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणजीत पासवान आदि उपस्थित थे।