अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
सोमवार को प्रातः काल भगवान सूर्य देव को दुसरा अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार दाउदनगर में शमशेर नगर स्थित अतिप्राचीन सूर्य कुंड तालाब में हजारों छठव्रतियों द्वारा प्रातः काल भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया तथा कुटुम्बा रिसियप थाना क्षेत्र के भास्कर नगर

(दोमुहान) छठ घाट, अम्बा थाना क्षेत्र के बैरांव तथा बिहार -झारखंड के सिमा पर महावीर गंज – हरिहरगंज बटाने नदी में हजारों छठव्रतियों द्वारा सूर्य देव को प्रातः काल अर्घ दिया गया। महावीर गंज – हरिहरगंज बटाने नदी स्थित छठ घाट पर कुटुम्ब के पूर्व विधायक एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ललन भुईयां अपने धर्म पत्णी के अलावे छोटे भाई बबन भुईयां भी प्रातः काल सूर्य देव को अर्घ देकर प्रदेश वासियों को कुशल एवं प्रगति का कामना की।