अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 20 नावाडीह निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह के मां अनारकली देवी(78 वर्ष )के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर परिवार जनों से

मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बढ़ाया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय अनारकली देवी अपने पीछे तीन पुत्र एवं तीन पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है ।वह धर्म परायण व समाजसेवी महिला थी उनके निधन से औरंगाबाद पूरे शहर में शोक की लहर है ।
निधन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी, व्यवसायी व राजनीतिक जनों ने घर जाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, युगल किशोर सिंह, अनिल गुप्ता, रामरूप सिंह ,अनिल कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह ,विजय गुप्ता ,जय किशोर मिश्रा ,वीरेंद्र कुमार सिंह, राम प्रकाश पांडे, शत्रुघ्न सिंह ,पूर्व मुखिया रमेश सिंह, लोजपा नेता अजय पासवान, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा ,राकेश कुमार देवता ,रघुनाथ राम, टूना प्रसाद गुप्ता शामिल थे।